रुड़की
रिपोर्टर सोमवीर सैनी
रुड़की जी हां आपको बता दे रुड़की में लगातार चालान प्रक्रिया जारी है वहीं अगर बात करें आज ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम समीप दो मोटर साईकल गाड़ियों को सीज किया साथ ही 6 चालान भी किये वही अगर बात करें ट्रैफिक पुलिस को चालन करना काफी जोखिम भरा कार्य भी साबित हो रहा है अक्सर देखा जाता है टू व्हीलर वाहन पर तीन सवारी बैठी पाई जाती हैं हेलमेट नहीं लगा होता है मोबाइल लगाकर बाइक चलाई जाती हैं ओवर स्पीड गाड़ी दौडाई जाती है और बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हैं और नाबालिक बच्चे भी गाड़ी चलाते हैं इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस तत्काल सक्रिय रहता है अब अगर बात करें ट्रैफिक पुलिस की मुश्किलें किस हद तक बढ़ चुकी है आई आपको बताते हैं
अक्सर नियमों का उल्लंघन किया जाता है उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है किसी का चालान कट जाता है तो कोई किसी अधिकारी को फोन मिलता है तो कोई किसी इंस्पेक्टर को फोन मिलता है तो कोई किसी विधायक को फोन मिलता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस करें तो कर क्या आज ऐसा ही एक मामला देखने को मिला नगर निगम पुल पर जब एक व्यक्ति की गाड़ी को सीज किया गया तो उसे व्यक्ति ने अपने किसी जानने वाले को बुलाया और वह व्यक्ति वहां पर पहुंचे भी पहले तो कहा सुनी हुई बाद में जब पूरे मामले की जानकारी उन्हें हुई तो पहुंचे व्यक्ति ने स्वयं उसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा नियम कानून सभी के लिए बने हैं इनका हमें सम्मान करना चाहिए पहुंचे हुए व्यक्ति ने बताया यूपी में भी नाबालिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी हो चुके हैं तो उन्होंने कहा ट्रैफिक पुलिस अपने नियमों के अनुसार सही कार्रवाई करता है और हम आशा करते हैं वह ऐसे ही कार्य क्षेत्र में करते रहें साथ ही उन्होंने बताया ट्रैफिक पुलिस रुड़की शहर के अंदर काफी अच्छे कार्य कर रही हैं वह जनता को समझने का कार्य भी लगातार कर रहे हैं क्योंकि हमने देखा है अक्सर आदमी तभी पछताता हैं जब वह अपने किसी इंसान को खो देता है तो हम भी आप सभी से अपील करते हैं नियमों का उल्लंघन न करें अपने वहांन पर हेलमेट लगाकर अवश्य चले ताकि आप किसी दुर्घटना का शिकार ना हो और प्रशासन का हमेशा सहयोग करें




