Uncategorized

ज्वालापुर पुलिस ने 02 नाबालिक लड़कियों को 05 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

ज्वालापुर पुलिस ने 02 नाबालिक लड़कियों को 05 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद l

घर वालों की डांट से नाराज होकर स्कूल से घर नहीं आई दोनो छात्रा l

गत 27 दिसम्बर को नवेन्द्र गिरी निवासी मोहल्ला चौहानान, पालीवाल गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर पर सूचना दी की उनकी पुत्री 16 वर्ष जो अपनी दोस्त उम्र 16 वर्ष पुत्री देवराज निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर के साथ सुबह 9:30 बजे स्कूल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निकट रेलवे फाटक ज्वालापुर गई थी। जो अभी तक वापस नहीं आई है।

हमारे द्वारा स्कूल जाकर साथ पढ़ने वाली लड़कियों से पता किया तो पता चला दोनों स्कूल आई थी शाम को छुट्टी होने पर ही वह लोग दोनों स्कूल से निकली थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 952/2023 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

नाबालिक लड़कियों की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सोशल मीडिया में प्रसार प्रचार कर किया गया साथ ही रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड के आसपास जाकर कड़ी पूछताछ कर कुछ ही घंटों में दोनो नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दोनों नाबालिक बच्चियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माता-पिता से नाराज होकर घर से जाना बताया।

बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रसंशा करते हुए धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *