Uncategorized

झबरेड़ाआगामी पर्व संत शिरोमणी रविदास जयन्ती के दृष्टिगत थाना झबरेड़ा के ग्राम भगतोवाली मे ग्राम प्रधान भगतोवाली व शोभायात्रा के आयोजको एवं सीएलजी मेम्बर के साथ गोष्ठी आयोजित की गई

झबरेड़ाआगामी पर्व संत शिरोमणी रविदास जयन्ती के दृष्टिगत थाना झबरेड़ा के ग्राम भगतोवाली मे ग्राम प्रधान भगतोवाली व शोभायात्रा के आयोजको एवं सीएलजी मेम्बर के साथ गोष्ठी आयोजित की गई* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी पर्व संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर गोष्ठी करने हेतु, आदेशित किया गया था, आदेश के अनुक्रम में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देश के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना झबरेड़ा व हल्का प्रभारी द्वारा आज दि0- 01.02.2026 को ग्राम भगतोवाली स्थित रविदास मंदिर परिसर में आगामी सन्त शिरोमणी रविदास जयंती के उपलक्ष में आहूत शोभायात्रा को सकुशल शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेम्बर, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान,एंव शोभायात्रा के आयोजको के साथ गोष्ठी आहुत की गयी, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश के उपरांत सभी गणमान्य व्यक्तियों के सुझाव आमन्त्रित किये गये तथा रविदास जयन्ती को शांति पूर्वक मनाये जाने की अपील की गयी जिसमें सभी आयोजको,सदस्यो द्वारा सहमति ब्यक्त की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *