रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय-11 गणेशपुर में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,साथ ही उनके द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और देश का भविष्य तभी सुरक्षित रह सकता है जब बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज एवं देश की तरक्की संभव है
नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे। नशा आज की युवा पीढ़ी में जोर पकड़ रहा है।यह जहां शरीर को खोखला करता है,वहीं समाज व परिवार के लिए भी घातक है।प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा रानी तथा सहायक अध्यापक किशोर जुयाल निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा अनेकों वर्षों से विद्यालय में पाठन सामग्री,गर्म वस्त्र,जूते-जुराब आदि के वितरण करने पर उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा ही सच्ची सेवा है,इससे विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के प्रति गहरी रुचि बढ़ती है और उनकी सहायता भी होती है।इस दौरान सभी बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गयी।इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्रीमती सुमन गुलाटी,श्रीमती मीनाक्षी,भागीरथी भंडारी, रिहाना,रेशमा,सीमा रानी,मंजू यादव,शालु त्यागी,अनूप शर्मा,रजनीश गुप्ता,बंटी जैन व तुषार गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट ओमवीर सिंह रुड़की: अभियंताओं को दीपावली पर पदोन्नति का तोहफा, कुल 98 अधिकारियों को लाभ रुड़की। लंबे समय से रुड़की में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ सोनू त्यागी सहित विभिन्न अभियंताओं को आखिरकार वर्षों से लंबित पदोन्नति का लाभ मिला है। अक्टूबर माह में लोक निर्माण विभाग द्वारा अभियंताओं की पदोन्नति के आदेश जारी […]
राष्ट्रीय नौजवान जनता दल ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, संगठन की मजबूती पर जोर नई दिल्लीराष्ट्रीय नौजवान जनता दल (RNJD) ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा की स्वीकृति और कुशल नेतृत्व […]
रिपोर्ट इमरान देश भक्त रुड़की।नगर के एक जनप्रतिनिधि हमेशा से अपने किसी न किसी कार्यों के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं,चाहे गणेश जी की सवारी का एक वीडियो में मिठाई खाते हुए दिखाया जाता हो या नगर के लगुना होटल प्रॉपर्टी विवाद का मामला हो,सब में जनता की नजरें लगी लगी हुई हैं।ताजा […]