रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय-11 गणेशपुर में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,साथ ही उनके द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और देश का भविष्य तभी सुरक्षित रह सकता है जब बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज एवं देश की तरक्की संभव है
नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे। नशा आज की युवा पीढ़ी में जोर पकड़ रहा है।यह जहां शरीर को खोखला करता है,वहीं समाज व परिवार के लिए भी घातक है।प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा रानी तथा सहायक अध्यापक किशोर जुयाल निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा अनेकों वर्षों से विद्यालय में पाठन सामग्री,गर्म वस्त्र,जूते-जुराब आदि के वितरण करने पर उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा ही सच्ची सेवा है,इससे विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के प्रति गहरी रुचि बढ़ती है और उनकी सहायता भी होती है।इस दौरान सभी बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गयी।इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्रीमती सुमन गुलाटी,श्रीमती मीनाक्षी,भागीरथी भंडारी, रिहाना,रेशमा,सीमा रानी,मंजू यादव,शालु त्यागी,अनूप शर्मा,रजनीश गुप्ता,बंटी जैन व तुषार गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लक्सर: पुश्तैनी जमीन पर विकास कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लक्सर क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव के निवासी प्रवीण कुमार ने प्रेस वार्ता कर अपनी पुश्तैनी जमीन पर हो रहे विवाद को उजागर किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी पुश्तैनी […]
रुड़की।खंजरपुर में सामाजिक संस्था सेवा परमो धर्म की तरफ से विशाल निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जांच करा चिकित्सालय लाभ उठाया।संस्था सेवा परमो धर्म के मुख्य संरक्षक एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता व वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता द्वारा शिविर का फीता काटकर […]
कच्ची शराब बनाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तारथाना खानपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रीतम सिंह निवासी धर्म सिंह उर्फ़ लाला, राकेश पुत्र रतन निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब,2 ड्रम, भागोने, व भट्टी उपकरण बरामद किए जबकि एक अभियुक्तविराम पाल पुत्र […]