Uncategorized

न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को किया गिरफ्तार,

रिपोर्ट पहल सिंह

न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, खानपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं सत प्रतिशत तमिल किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, जिनका अनुपालन करते हुए थाना अध्यक्ष खानपुर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक प्रवीन रावत थाना खानपुर व कांस्टेबल बालवीर नेगी थाना खानपुर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम बनाई गई, टीम द्वारा छापेमारी कर अश्वनी सैनी पुत्र अनूप सैनी निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, थाना अध्यक्ष खानपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि वारंटी अश्वनी सैनी को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *