रिपोर्ट पहल सिंह
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
लकसर दिनांक 02/09/2023 को कोतवाली लक्सर में आकाश s/o बिजेन्द्र गांव दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की नाबालिक बहन जिसकी उम्र-16 वर्ष को कमल पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम दबकी कलां थाना लक्सर हरिद्वार बहला फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी जिसके आधार पर कोतवाली मे मु0अ0सं0 716 /23 धारा 363/366/506 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट चौकी पर भारी रायसी, उप निरीक्षक एकता ममगाई लक्सर,का o गोविंद आज की टीम बनाई गई, टीम द्वारा नामजद अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 08.09.2023 को मुखबिर की सूचना पर कमल पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम दबकी कलां थाना लक्सर उम्र 20 वर्ष को कृष्णा बिहार कॉलोनी सिडकुल से गिरफ्तार किया गया। पीडिता के बयानों एवं डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 363, 366, 376 (2) (n) IPC व 5(l) (q) (j) (2) /6 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि अभियुक्त कमल को कृष्णा बिहार कॉलोनी सिडकुल से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




