रिपोर्ट पहल सिंह
10 लीटर अवैध कच्ची शराब, उपकरण व भट्टी के साथ दो गिरफ्तार, लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा ( अवैध शराब /स्मैक /चरस /गांजा आदि ) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे, अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देश जारी किए गए, जिसमे कोतवाल प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार चौकी प्रभारी भीकमपुर लक्सर, हेड कानि o हामिद खान, कानिo अरुण, कानिo अरविंद, होo गाo जितेंद्र आदि की टीम बनाई गई, मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा दिनांक 8,9,2023 की रात्रि को ग्राम हरचंदपुर में एक खेत में कच्ची शराब बनाते हुए, दो व्यक्तियों को कच्ची शराब बनाने की भट्टी उपकरण तथा 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध कोतवाली में मु o अ o स o 725 / 23 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया, कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दो अभियुक्त सुरेश पुत्र विशंमबर निवासी ग्राम चिड़ियापुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष व नीटू पुत्र पालेराम निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 34 वर्ष को गांव हरचंदपुर में एक खेत में कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्तगणों के विरुद्ध निमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्य करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




