Uncategorized

ग्राम रावली महदूद में ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया बहुउद्देशीय भवन बना तबेला l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
ग्राम रावली महदूद में ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया बहुउद्देशीय भवन बना तबेला l

ग्राम रावली महदूद में ग्राम पंचायत के द्वारा बनाए गए बहुउद्देशीय भवन के हालत अनदेखी का शिकार होने के चलते जर्जर हो चले हैं। आपको बताते चलें कि ग्राम रावली महदूद मे ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए शिव मंदिर के साथ बहुउद्देशीय भवन का निर्माण भी करवाया गया था जिसमें मंदिर परिसर में होने वाले अनुष्ठान,भंडारे या शादी विवाह में उपयोग करने हेतु बनाया गया था लेकिन उक्त भवन को लेकर ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही और अनदेखी के चलते आज उक्त बहुउद्देशीय भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। जिसमें आसपास के ग्रामीणों के द्वारा अपने मवेशियों को बांधा जा रहा है। उक्त मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रमोद पाल का कहना है कि उक्त मामला पहले संज्ञान में नहीं था जबकि प्रधान प्रमोद पाल से पहले उनकी पत्नी उक्त ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और अब खुद प्रमोद पाल ग्राम रावली महदूद के प्रधान हैं। ग्राम प्रधान से पूछे गए सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहे संजय पाल के पिता उमराव पाल सिंह के द्वारा वहां पर मना करने के बाद भी मवेशी बांधे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त जर्जर भवन को ध्वस्त करने के लिए बीडीओ बहादराबाद को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, जिस पर स्वीकृति मिलते ही उक्त भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा बनाये बहुउद्देशीय भवन में बांधे जा रहे मवेशियों के स्वामी उमराव पाल सिंह से जब इस विषय में वार्ता की गई तो उनका कहना है कि उक्त संबंध में मवेशी बांधे जाने के लिए किसी से किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं ली गई है लेकिन हमने आसपास के लोगों से पूछा था। उसके बाद ही यहां पर मवेशी बांधे गए हैं और अगर किसी को आपत्ति है तो हम अपने मवेशियों को इस जगह ना बांधकर कहीं और बांध लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *