Haridwar News

नोयडा से हरिद्वार घूमने आए कार सवार चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई।

नोयडा से हरिद्वार घूमने आए कार सवार चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई। इसमें दुर्घटना में चारों दोस्त घायल हो गए। एक दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है। बहादराबाद पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया है। घटना शनिवार तड़के चार बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र समय सिंह, विशेष कसाना, नवीन त्यागी और अनिकेत पुत्र शंकर निवासीगण नोयडा दिल्ली शुक्रवार शाम घर से हरिद्वार के लिए निकले थे। शनिवार तड़के जैसे ही उनकी कार कोर कॉलेज से बढ़ेडी की तरफ घूमी सामने तेज रफ्तार कार ने ढाबे पर खड़े पेड़ में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमे कार चालक दीपक गंभीर रूप में घायल हो गया।
सूचना पर पहुची चौकी शांतरशाह पुलिस ने एक घायल को निजी एम्बुलेंस से उसे पतंजलि योगपीठ स्थित एक निजी अस्पताल तो गंभीर युवक दीपक को बहादराबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि अन्य दो अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं l
शांतरशाह चौकी प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह हरिद्वार पहुच गए है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चारों युवक नोयडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं जो विकेंड पर हरिद्वार स्नान के लिए आ रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *