कर्नाटक में जीत पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न lबहादराबाद 13 मई ( महिपाल )क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक विधान सभा में कांग्रेस को मिली बम्पर जीत पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ आतिशबाजी कर जुलूस निकला और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की l इस अवसर पर रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री हरकत सिंह रावत ने कहा कि यह जीत देश के आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगी l कर्नाटक की जनता, वहां के वोटरों, कार्यक्रताओ को मेरी शुभकामनाए l उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत का असर पूरे देश में दिखने को मिल रहा है कांग्रेस में एक नए उत्साह का संचार हुआ है, भाजपा ने कर्नाटक में भगवान हनुमान का अपमान किया है जिसे जनता ने नकार दिया है, समाज को तोड़ने की राजनीति पर मुहब्बत की दुकान की मुहर लग गई है l अब हमें लोक सभा चुनाव की तैयारी में जीजान से लगना होगा lइस अवसर पर जसवंत चौहान, दाताराम चौहान, लक्ष्य चौहान, कपिल चौहान, उमेश भारद्वाज, विनीत चौहान, अनिल कथूरिया, इदरीश, शहीद, शुभम चौहान, यश चौहान, मुकुल चौहान, शाहनवाज, प्रियव्रत आदि उपस्थित रहे l
Related Articles
प्रेस क्लब भवन पर अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
रूड़की।प्रेस क्लब भवन पर अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें पत्रकारों ने पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है और पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित की समस्याओं को उठाकर […]
बोलेरो पिक-अप चोरी प्रकरण में 10 माह से फरार चल रहे ₹25000/- के ईनामी को दबोचा
बोलेरो पिक-अप चोरी प्रकरण में 10 माह से फरार चल रहे ₹25000/- के ईनामी को दबोचा lबहादराबाद 9 दिसम्बर ( महिपाल )वांछित/ईनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने में हरिद्वार पुलिस द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए निर्देशन में लगातार प्रयास करते हुए आए […]
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण
हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च,2023 को ऋषिकुल में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक […]



