कर्नाटक में जीत पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न lबहादराबाद 13 मई ( महिपाल )क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक विधान सभा में कांग्रेस को मिली बम्पर जीत पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ आतिशबाजी कर जुलूस निकला और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की l इस अवसर पर रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री हरकत सिंह रावत ने कहा कि यह जीत देश के आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगी l कर्नाटक की जनता, वहां के वोटरों, कार्यक्रताओ को मेरी शुभकामनाए l उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत का असर पूरे देश में दिखने को मिल रहा है कांग्रेस में एक नए उत्साह का संचार हुआ है, भाजपा ने कर्नाटक में भगवान हनुमान का अपमान किया है जिसे जनता ने नकार दिया है, समाज को तोड़ने की राजनीति पर मुहब्बत की दुकान की मुहर लग गई है l अब हमें लोक सभा चुनाव की तैयारी में जीजान से लगना होगा lइस अवसर पर जसवंत चौहान, दाताराम चौहान, लक्ष्य चौहान, कपिल चौहान, उमेश भारद्वाज, विनीत चौहान, अनिल कथूरिया, इदरीश, शहीद, शुभम चौहान, यश चौहान, मुकुल चौहान, शाहनवाज, प्रियव्रत आदि उपस्थित रहे l
Related Articles
जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को प्रदान किया चिकित्सकीय परामर्श
जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को प्रदान किया चिकित्सकीय परामर्श मुजफ्फरनगरजनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया ने आज जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया। डॉ. तेवतिया ने हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर-9 में ओपीडी […]
समालखा में विकास को मिली नई रफ्तार समालखा। समालखा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है।
समालखा में विकास को मिली नई रफ्तारसमालखा। समालखा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है। विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना के नेतृत्व में क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे विकास को गति मिली है।क्षेत्र में सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन, खानपुर दिनांक 27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर कक्षा 9thA के छात्र अर्पित कुमार ने वर्मी कंपोस्ट खाद पर संबंधी […]



