थाना बहादराबाद क्षेत्र के दौलतपुर गॉव में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया l
बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गॉव में बालाजी मंदिर पर हनुमानजी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर पर हवन यज्ञ कर गॉव की गलियों में झांकिया निकालते हुए ग्रामीणों को प्रशाद का वितरण भी किया गया झांकी निकलने के समय गॉव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया नवयुवको ने ढोल नगाड़ों डी जे के साथ मे मस्ती में घूमते हुए बालाजी जी मंदिर से चलकर दौलतपुर गॉव की गली मोहलो में घूमते हुए वापस मंदिर पर पहुँच कर भंडारे का आयोजन किया गया प्रशाद खाकर राहगीर हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य को गए इस दौरान सैकड़ो भक्तो ने प्रशाद ग्रहण कर बाबा का आशिर्वाद लिया l शोभायात्रा में विनय गिरी अक्षय शर्मा पुजारी रामचरण अनुज पाल सचिन कुमार छोटा राजा महेश गिरी विशाल गिरी अभिषेक गिरी सुमित गिरी भाजपा जयभगवान सैनी जितेंद्र गिरी मनोज गिरी ललित गिरी आदि उपस्थित रहे l




