Uncategorized

डीपीएस दौलतपुर के तीरंदाज़ भाई- बहन ने वाईएसएए राष्ट्रीय स्तर नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में लहराया परचम


डीपीएस दौलतपुर के तीरंदाज़ भाई- बहन ने वाईएसएए राष्ट्रीय स्तर नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में लहराया परचम

जयपुर में दिनांक 5 से 8 दिसंबर को आयोजित वाईएसएए राष्ट्रीय स्तर नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में डीपीएस दौलतपुर के कक्षा आठ का छात्र आरव गिरी अंडर 13 और अंडर 15 में 2 स्वर्ण पदक व कक्षा ग्यारह की छात्रा अंशुल गिरी ने अंडर 15 और अंडर 17 वर्ग में 2 स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस प्रतिष्ठित ज़ोनल मुकाबले में विभिन्न विद्यालयों के चुनिंदा तीरंदाज़ों ने भाग लिया, जहाँ हमारे विद्यार्थियों ने अपनी एकाग्रता, फिटनेस और सटीक निशानेबाज़ी के दम पर सबका ध्यान आकर्षित किया।


कंपाउंड वर्ग में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र आरव ने लगातार सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता, वहीं रिकर्व वर्ग में हमारे दूसरी छात्रा अंशुल ने धैर्य और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रारंभिक राउंड से लेकर फ़ाइनल तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल व्यक्तिगत जीत दर्ज की, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया।विद्यालय के निदेशक श्री पीयूष जैन व श्री अजय जैन और प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल जी, प्राचार्या पूनम श्रीवास्तव एवं तीरंदाजी कोच श्री पवन सैनी जी ने दोनों विजेता तीरंदाज़ों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, कोच के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी संदेश दिया गया कि नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *