Uncategorized

एआई की मदद से विद्यार्थियों ने तैयार किए फेस्ट स्टॉल के नवाचारी आइडिया

एआई की मदद से विद्यार्थियों ने तैयार किए फेस्ट स्टॉल के नवाचारी आइडिया

मुजफ्फरनगर
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमिता और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गूगल जेमिनी कैंपस एंबेसडर अभिषेक के नेतृत्व में “बिल्ड योर फेस्ट स्टॉल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने एआई की सहायता से फेस्ट स्टॉल की थीम और आइडिया तैयार करने के साथ पोस्टर, डिजिटल क्रिएटिव, मेन्यू व प्रोडक्ट कार्ड सहित अन्य सामग्री की योजना बनाई। उन्होंने स्टॉल की सजावट, ग्राहक अनुभव और टीम की भूमिकाओं की रूपरेखा तैयार कर अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह ज्ञान, तकनीक और नवाचार में निरंतर बदलाव का दौर है। विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने, टीम के साथ सहयोग करने और असफलताओं से सीखकर नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जरूरत है। निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बदलती दुनिया के लिए तैयार करना है। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए भी तैयार होना चाहिए। कार्यक्रम में नवाचार, रचनात्मकता, उपयोगिता, प्रस्तुतीकरण और टीमवर्क के आधार पर विद्यार्थियों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। उन्हें एआई के जिम्मेदार और सत्यापन-आधारित उपयोग के साथ शैक्षणिक ईमानदारी, गोपनीयता और कॉपीराइट का ध्यान रखने की जानकारी भी दी गई। प्रतियोगिता में कुशाग्र, शिवि गिरी और महक बंसल को विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर इं. कुणाल ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर इं. रुचि राय, इं. अपेक्षा नायक, इं. नितिशा त्यागी, इं. शिखा राठी, इं. नितीश गोयल, इं. मुस्कान परवीन, इं. शिवि चौधरी, इं. तनु वर्मा और इं. अंकुर वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *