Uncategorized

संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग*
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित करवायी जाने वाली संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी संस्कृत ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति, सनातन ज्ञान परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि एवं जागरूकता का विकास करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी ज्ञान क्षमता को परखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत के व्यापक स्वरूप को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। परीक्षा के सफल आयोजन में शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग
परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में शिक्षाशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद पन्त, प्रो. विंदुमती द्विवेदी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत तथा कार्यालय लिपिक श्रीमती अनीता कुकरेती ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।विद्यार्थियों में दिखाई दिया विशेष उत्साह
संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने संस्कृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति उनकी रुचि को प्रदर्शित किया। विश्वविद्यालय में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बौद्धिक क्षमता के संवर्धन तथा सांस्कृतिक चेतना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *