Uncategorized

उपनिरिक्षक दीपक चौधरी की सक्रियता और तत्परता से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 216 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

उपनिरिक्षक दीपक चौधरी की सक्रियता और तत्परता से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 216 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

लक्सर नशा तस्करों के खिलाफ लक्सर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी की सक्रियता, तत्परता और लगातार संदिग्धों पर नजर रखने की कार्रवाई के चलते पुलिस टीम ने 216 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नशीले कैप्सूल बेचकर प्राप्त 19,550 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान उप निरीक्षक दीपक चौधरी की सक्रिय भूमिका और तत्परता से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने 3 अक्तूबर को आदिल पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम गढ़ी संघीपुर, लक्सर को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से Dicyclomine HCI, Tramadol HCI एवं Acetaminophen Capsules के 216 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और कुछ कैप्सूल स्वयं इस्तेमाल करने तथा कुछ बेचने के लिए रखता था। पुलिस अब कैप्सूलों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में SHO प्रवीण सिंह कोश्यारी, व0उ0नि0 राजेश बिष्ट, उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रविंद्र चौहान और होमगार्ड शुभम कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *