कोतवाली कलियर उर्स मेले के दृष्टिगत कोतवाली कलियर में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बैठक में उर्स कमेटी के सदस्यों सहित कलियर क्षेत्र के गणमान्य लोग हुए सम्मिलित
मेले की तैयारियों, पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से मांगा सहयोग
आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत आज दिनांक 05.08.2026 को कोतवाली कलियर प्रांगण में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी व क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठ का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से उर्स मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक/पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा करने हुए उक्त व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से सहयोग मांगा गया। सभी के द्वारा पूरे मनोयोग के साथ आपेक्षित सहयोग करने का वादा किया।




