Uncategorized

सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने भवन शिव का किया जलाभिषेक, मांगा आशीर्वाद l

सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने भवन शिव का किया जलाभिषेक, मांगा आशीर्वाद l
बहादराबाद 29 जुलाई ( महिपाल )
सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त उनको गंगाजल चढ़ा कर उनका अभिषेक करते हैं, तो बड़ी संख्या में भक्त पवित्र नदियों का जल कावड़ में भर्जर अपने अपने शिव मंदिरों में चढ़ा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं l
इन दिनों हरिद्वार में लाखो कवडीए कावड़ में माँ पतित पावनी गंगा का जल भर कर अपने गणतंव्यों की ओर तेजी से लौट रहे हैं, वहीं सोमवार का दिन होने के कारण उनके मार्ग में पड़ने वाले शिवाल्यो में भक्त रुक कर उन्हें गंगाजल चढ़ा रहे हैं वंही स्थानीय जनता भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रही है l आज सावन के दूसरे सोमवार को शिव के भक्तों ने भगवान का जला भिषेक किया ओर उन्हें भंग, धतूरा, गन्ने का रस, चावल, बेलपत्र, शामी पत्र, मिसामी फल, फूल अर्पित किए l गत सोमवार की तरह दूसरे सोमवार को भी क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा रहा l अनेक भक्त भगवान शिव की ससुराल कनखल स्थिति दक्ष प्रजपति के मंदिर में रुद्राभिषेक करने पहुचे l
क्षेत्र के चौक बाजार, पुराना कलियर रोड, खेड़ली, रोहालकी, अहमदपुर, अलीपुर, रोशनाबाद, ब्रह्मपुरी, पथरी पावर हॉउस के मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *