Uncategorized

थाना बहादराबाद हरिद्वारऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाईअवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा

थाना बहादराबाद हरिद्वारऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाईअवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा

आरोपित के विरूद्ध आयुद्ध अधिनियम के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान दिनांक 06.07.26 को नहर पटरी पथरी पुल जाने वाला रास्ते पर एक व्यक्ति जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा था व पुलिस कर्म.गण को देखकर भागने लगा ।

जिस पर आरोपित साहिल पुत्र खुर्शीद निवासी दादूपुर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था।

पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपित
1- साहिल पुत्र खुर्शीद निवासी दादूपुर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।

बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू

पुलिस टीम
1-कानि0अवनेश राणा,
2-कानि0 महेन्द्र सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *