Uncategorized

जनसेवा को सर्वोपरि मानकर वरिष्ठ समाजसेवी ई०चैरब जैन लगातार कर रहे जनहितार्थ कार्य रूड़की

जनसेवा को सर्वोपरि मानकर वरिष्ठ समाजसेवी ई०चैरब जैन लगातार कर रहे जनहितार्थ कार्य रूड़की।

नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को गर्मी से सुविधा एवं राहत देने हेतु निःशुल्क शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारम्भ भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे मयंक गुप्ता के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में प्रारम्भ की गई यह जल सेवा प्रतिदिन सुचारु रूप से संचालित रहेगी,जिससे हजारों नागरिकों,यात्रियों,श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।उनकी यह पहल समाज के प्रति सेवा,संवेदनशीलता एवं जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाती है।इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी इसी प्रकार जनहित एवं मानव सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहें।युवा भाजपा नेता दीपक पांडे ने कहा कि प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और जनसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।उन्होंने भी इस पुनीत कार्य के लिए इंजीनियर चैरब जैन को बधाई दी।इस अवसर पर जुनैद मलिक,सोनू कश्यप,एडवोकेट ओंम त्यागी,सुजल कौशिक,तरुण बिरला,प्रिंस लहरा तथा ललित पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *