किसानों की आवाज बुलंद करेंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.के. त्यागी, लक्सर में होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
लक्सर। किसानों की समस्याओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 16 जून 2026 को दोपहर 3 बजे होटल आर्य लोक, लक्सर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आर.के. त्यागी उपस्थित रहेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों की विभिन्न समस्याओं, कृषि नीतियों, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर किसान संगठन के पदाधिकारियों एवं किसानों में उत्साह का माहौल है।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी सचिन गुर्जर ने क्षेत्र के किसानों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण साबित होगी।
सचिन गुर्जर ने बताया कि संगठन किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और आगामी रणनीति पर भी इस अवसर पर चर्चा की जाएगी।




