Uncategorized

गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक कर्मवीर सिंह मुजफ्फरनगर

गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक कर्मवीर सिंहमुजफ्फरनगर जनपद के साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह को असाधारण अपराध अनुसंधान एवं विवेचना कौशल के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2024 से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय Kumar वर्मा ने निरीक्षक कर्मवीर सिंह को पदक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।यह सम्मान वर्ष 2019 में जनपद शामली में हुए चर्चित भजन गायक अजय पाठक एवं उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले की उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रदान किया गया। उस समय विवेचक रहे कर्मवीर सिंह ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हिमांशू सैनी के विरुद्ध मजबूत केस तैयार किया था। पुलिस द्वारा दाखिल वैज्ञानिक साक्ष्यों से समर्थित आरोप पत्र के आधार पर वर्ष 2024 में न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *