Uncategorized

जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को अधिकारों की दी जानकारी

जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को अधिकारों की दी जानकारीमुजफ्फरनगर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक तथा बाल बैरक का जायजा लिया और दोषसिद्ध बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उन्हें संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें बताया गया कि उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने या अन्य कानूनी सहायता संबंधी किसी भी समस्या के लिए वे जिला कारागार प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। सचिव ने अधीक्षक जिला कारागार को ऐसे बंदियों की सूची प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिनके मामले ई-जेल लोक अदालत अथवा जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जा सकते हैं। साथ ही जिन बंदियों की जमानत याचिकाएं अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित या स्वीकृत हो चुकी हैं, उन्हें आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *