पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर विधायक ने जताया गहरा शोक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर लक्सर विधायक मो शहजाद ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विधायक मो शहजाद ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदार राजनीति और जनकल्याण को समर्पित किया।विधायक मो शहजाद ने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी का व्यक्तित्व बेहद सरल, अनुशासित और प्रेरणादायी था। सेना से लेकर राजनीति तक उन्होंने अपनी कार्यशैली, पारदर्शिता और जनहितकारी निर्णयों से लाखों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड को नई दिशा और विकास की नई पहचान मिली।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदैव उनके योगदान को याद रखेगी। विधायक मो शहजाद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है तथा राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।




