महाराजा भागीरथ जयंती पर विधायक मो. शहजाद का दमदार संदेश“गंगा, संस्कृति और समाज की रक्षा हमारा पहला कर्तव्य” — विधायक मो. शहजाद
लक्मसर हाराजा भागीरथ जयंती के अवसर पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के कैंप कार्यालय पर आयोजित भव्य जलपान कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संस्कृति और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं और समर्थकों ने महाराजा भागीरथ को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जयंती उत्साहपूर्वक मनाई।इस दौरान विधायक मो. शहजाद ने अपने ओजस्वी और दमदार संबोधन से उपस्थित लोगों में नया उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा भागीरथ केवल एक राजा नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और जनकल्याण की महान मिसाल थे। उनके अथक प्रयासों से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ, जिसने करोड़ों लोगों के जीवन को पवित्र और समृद्ध बनाया।विधायक ने कहा,“आज जरूरत है कि हम महाराजा भागीरथ के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। समाज में भाईचारा, संस्कृति का सम्मान और जनहित की भावना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी पहचान भी है और इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”उन्होंने आगे कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और युवाओं के हितों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और जनता का प्रेम उन्हें निरंतर ऊर्जा देता है।कार्यक्रम के दौरान कैंप कार्यालय पर पहुंचे लोगों का विधायक मो. शहजाद ने आत्मीय स्वागत किया। जलपान कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने विधायक के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि उनके शब्दों में समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दिखाई देती है।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद




