Uncategorized

सिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू*

lसिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू*आज दिनांक 19 मई 2026 को फायर स्टेशन बहादराबाद में दोपहर के समय बैरियर नंबर-06, बहादराबाद हरिद्वार के अंतर्गत सिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर स्टेशन बहादराबाद की फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पहुंची। आग विकराल रूप में फैली हुई थी। आग अधिक होने के कारण फायर स्टेशन सिडकुल से भी एक फायर यूनिट घटनास्थल बुलाई गई। घटनास्थल पर अग्निशमन अधिकारी मायापुर के निर्देशन में दोनों फायर यूनिटों ने अग्निशमन कार्य किया। फायर यूनिटों द्वारा लगभग 2 घंटे लगातार अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। *फायर यूनिट का विवरण-*अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार लीडिंग फायरमैन ध्यान सिंह तोमर फायर सर्विस चालक राहुल शर्मा फायर सर्विस चालक अतुल राठीफायर सर्विस चालक प्रवीन राणाफायरमैन खजान राणा फायरमैन नागेंद्र बिष्ट फायरमैन सुनील चौहान फायर वूमेन बेबी थापा फायर वूमेन सुनीता चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *