प्रतापपुर में आबकारी टीम पर हमला, अवैध कच्ची शराब माफियाओं के हौसले बुलंदकार्रवाई करने पहुंची टीम पर दबंगों का धावा, कई कर्मी घायल, कोतवाली में मुकदमा दर्जलक्सर (फरमान खान )जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम पर दबंग शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें आबकारी विभाग के कई कर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि जिला आबकारी प्रवर्तन टीम-2 को प्रतापपुर गांव में बड़े स्तर पर अवैध कच्ची शराब बनाए जाने और बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने गांव में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान अवैध शराब कारोबार से जुड़े दबंगों चाँदवीर पुत्र श्रवण व अभिषेक पुत्र उदयवीर निवासीगण ग्राम प्रतापपुर कोतवावी लक्सर ने टीम का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि शराब माफियाओं ने टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला कर दिया।हमले में कई आबकारी कर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।मामले में आबकारी विभाग की ओर से लक्सर कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतापपुर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन अब आबकारी टीम पर हमला होने के बाद प्रशासन भी पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।




