Uncategorized

भगवान परशुराम की जयंती पर नगर में निकाली गई विशाल भव्य शोभायात्रा,शोभायात्रा में शामिल झांकियां रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

रुड़की।भगवान परशुराम जयंती के मौके पर नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया।शोभा यात्रा का शुभारंभ स्टेडियम से हुआ,जहां बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज के सम्मानित लोगों का पटका पहनना कर सम्मान किया।शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी ने विष्णु भगवान के अवतार थे और उन्होंने नदियों की दिशा बदल दी थी और वे पितृ भक्त थे।कहा कि भगवान परशुराम अहिंसा के परम रक्षक भी थे।पंडित शगुन शर्मा के संयोजन में आयोजित यह विशाल शोभायात्रा नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई परशुराम घाट पर संपन्न हुई।इस अवसर पर पंडित राजकुमार दुखी,मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया।शोभायात्रा में शामिल झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *