Uncategorized

महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत

रुड़की।महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप समाज द्वारा नगर में विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें मनमोहक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी,जहां पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।पश्चिमी अंबर तालाब स्थित कश्यप समाज धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई,इसके पश्चात शोभायात्रा सिविल लाइन व मुख्य बाजार से होते हुए कश्यप घाट पर पहुंची,जहां शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,वही ढोल नगाड़ों तथा बैंड बाजों की धुन पर आनंदित होकर भक्तगण झूमते नजर आए।इस अवसर पर हरियाणा के करनाल से विधायक राजकुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान सराहनीय रहा है।इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से नगर की सामाजिक एकता को नई ऊर्जा मिलती है।कश्यप समाज के महानगर अध्यक्ष व समाजसेवी अरविंद कश्यप ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और शिक्षा में ही निहित है।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से भी अवगत कराते हैं।वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने महर्षि कश्यप जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव जनहित कार्यों व कल्याण के लिए समर्पित रहा।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,एडवोकेट नवीन कुमार जैन,युवा भाजपा नेता सौरभ सिंघल, कांग्रेस नेता कलीम खान,पार्षद राकेश गर्ग,राकेश कश्यप,सुमित कश्यप,सागर कश्यप,मनोज कुमार,पारस और अरुण कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।संचालन संजय कश्यप ने किया।अंत में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *