*एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम द्वारा होली समारोह प्रोग्राम बड़े धूमधाम से मनाया* मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की ओर से शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता गौरव स्वरूप और एंटी करप्शन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल आदि गणमान्य लोग व एंटी करप्शन टीम पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फूलों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी,और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया ,होली मिलन समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। और व्यक्तियों को आपस का मनमिटाव छोडकर प्रेम से होली त्योहार मनाना चाहिये, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को ईमानदारी व पारदर्शिता के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें गीत-संगीत और हास्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें आल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे l




