Uncategorized

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 3525 ग्रामीणों ने लिया भाग, 705 लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 3525 ग्रामीणों ने लिया भाग, 705 लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर की न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एथल बुर्जुग में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासन और विभागों की समन्वित सहभागिता से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प साकार होता नजर आया।आयोजित शिविर में कुल 3525 ग्रामीणों ने सहभागिता की। विभिन्न विभागों के माध्यम से 1145 नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 705 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह है कि शासन की योजनाएं सीधे जनता के द्वार तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की प्रत्येक न्याय पंचायत में इस तरह के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर सुलभ हो सकें। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में जिन शिकायतों का समाधान मौके पर नहीं हो सका है, उनका शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल समस्याएं दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान कर जनता का विश्वास मजबूत करना है।विभागवार सेवाएं और लाभशिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को अनेक सेवाएं प्रदान की गईं।राजस्व विभाग ने 09 व्यक्तियों को जाति, आय एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराया गया। पंचायती राज विभाग ने 55 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए और परिवार रजिस्टर में संशोधन किया।कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 21 किसानों को उद्यान कार्ड प्रदान किए गए तथा बीज एवं पौधों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 08 लाभार्थियों की वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 29 महिलाओं को नंदा गौरा योजना की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 829 लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया। श्रम विभाग ने 115 श्रमिकों का पंजीकरण किया और ई-श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी प्रदान की। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं, वहीं आयुष विभाग द्वारा 102 लोगों की जांच कर औषधि उपलब्ध कराई गई।पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग ने 109 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं एवं सामग्री की जानकारी दी। ऊर्जा विभाग ने 03 मामलों में बिजली बिल संशोधन एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। सहकारिता विभाग ने 24 लोगों को सदस्यता से संबंधित जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा 205 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।पेयजल विभाग ने 02 स्थानों पर पेयजल आपूर्ति एवं हैंडपंप मरम्मत के निर्देश दिए। बैंकिंग, वित्तीय एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 35 लोगों के आवेदन पत्र भरवाए गए। इसके अतिरिक्त 188 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए तथा संशोधन किए गए, जिससे उन्हें अन्य योजनाओं से जोड़ने में सुविधा मिली।जनसहभागिता और उपस्थितिशिविर में जिला पंचायत सदस्य रेणु बाला, खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *