Uncategorized

रुड़की।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा बजट सम्मेलन में युवाओं की ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

रुड़की।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा बजट सम्मेलन में युवाओं की ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि युवा शक्ति के संकल्प,सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रदर्शन था।कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर विस्तृत चर्चा की गई।युवाओं ने बजट के विभिन्न प्रावधानों को समझा और इसे रोजगार,स्टार्टअप, शिक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।युवा साथियों ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा,डॉ०मधु सिंह जिलाध्यक्ष-भाजपा, विभोर सेठी,जिलाध्यक्ष,युवा मोर्चा,रुड़की एवं अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बनाया।इस अवसर पर कमल सैनी,कुशाग्र गर्ग,सूरज नेगी,विनय शर्मा,सुजल कौशिक सहित बड़ी संख्या में अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में आए अतिथियों का युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *