Uncategorized

लंढौरा प्रेस क्लब रजि0 की मीटिंग हुई संपन्न। जिसमें पहुंचे सभी पदाधिकारी ।

लंढौरा प्रेस क्लब रजि0 की मीटिंग हुई संपन्न। जिसमें पहुंचे सभी पदाधिकारी ।

👉✍🏻 रिपोर्टर सद्दाम अली

लंढौरा मैं नफीस रंगरेज के आवास पर लंढौरा प्रेस क्लब रजि0 की मीटिंग हुई संपन्न। इस मीटिंग की नजरें साहनी लंढोरा प्रेस क्लब रजि0 अध्यक्ष नसीम रहमान की देखरेख में की गई है उत्तराखंड में लंढोरा प्रेस क्लब रजि0 को ऊपर ले जाने का कार्य कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमारा संगठन ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। क्लब के अध्यक्ष नसीम रहमान, ने भी भाग लिया। वही क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब पत्रकार एक है और सबको मिलजुल कर रहना चाहिए और अपना कार्य ईमानदारी के साथ करते रहना चाहिए वही गलत कार्य करने वालों के साथ हमारा क्लब ना कभी पहले था ना आगे साथ रहेगा। तथा क्लब के उपाध्यक्ष नफीस रंगरेज, ने इस मिटिग में कहा पत्रकारों को एकजुट करना और संगठित होकर चलने पर बल दिया। पत्रकार बंधुओं को कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो उसके लिए संगठन खड़ा है लेकिन उससे पूर्व आपको भी सही और ईमानदारी से काम करना होगा। एवं क्लब के सचिव मांगेराम गोर, ने कहा जल्द ही हम कस्बे में एक ऑफिस का उद्घाटन करने जा रहे हैं जिससे कस्बे व आसपास के लोगों को बड़ा फायदा होगा तथा पत्रकार अपनी जिम्मेदारी एवं अपने कलम का सही प्रयोग करें वहीं आसपास की घटनाओं पर हम सब अपनी नजर बनाए रखें।
मीटिंग में मौजूद: अध्यक्ष नसीम रहमान, उपाध्यक्ष नफीस रंगरेज, सचिव मांगेराम गोर, कोषाध्यक्ष अतुल हरित, कमलजीत सिंह, मेहरबान मलिक, हिंदी समाचार प्लस के पत्रकार सद्दाम अली, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *