हिंदू देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नागल में राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रदर्शन, थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन नागल में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी देवताओं और धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ लोग इंस्टाग्राम पर समूह बनाकर हिंदू देवी देवताओं और धर्म ग्रंथों पर अभद्र, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावना को भड़काने, समाज में विद्वेष फैलाने और शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने का कार्य कर रहे हैं।राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे लोगों की साइबर सेल से पहचान करा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान विशाल चौधरी, शिवा सैनी, गर्वित चौधरी, राजीव कुमार, आर्यन राणा, सोनू चौहान, काका, अल्तमस मलिक, विकास, शिवांक आदि मौजूद रहे।




