अवैध उगाही की शिकायत पर उत्तरप्रदेश सिचाई विभाग ने चौथी बार खोदी खाई lबहादराबाद 31 मई ( महिपाल ) उत्तरप्रदेश सिचाई विभाग की छोटी नहर पटरी पर अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पीठ से दबंगो द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर आज विभाग ने चौथी बार नहर पटरी पर बुलडोज़र चला कर वागा गहरी खाई खोद कर चारो ओर से रास्ता बंद कर दिया lउत्तरप्रदेश सिचाई विभाग के एस डी ओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि नहर पटरी पर साप्ताहिक पीठ बाजार लगाए जाने की विभाग बै कोई अनुमति नहीं डी थी, यहां कुछ लोग अपनी दबंगई के बल पर साप्ताहिक पीठ लगावा कर काफ़ी समय से दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे, जिसकी विभाग को जानकारी मिली, विभाग ने आज पुनः नहर पटरी पर जे. सी. बी. से गहरी खाई खोद कर चारो ओर से रास्ते को बंद कर दिया है lलेकिन अभी भी नहर पतरी के दूसरे किनारे पर पीठ लागु हुईं है जिस पर उन्होंने अपना पल्ला झड़ते हुए इसे ग्राम पंचायत और पुलिस द्वारा हटाए जाने को कहा है l उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद से यहां सिचाई विभाग कि खाली जानिनो, नहर पटरियों पर अवैध कब्जे कर साप्ताहिक पीठ, ट्रक पार्किंग, झुग्गी झोपड़िया, ठेली, दुकाने आदि लगाई जाने लगी जिनसे कुछ दबंग जबर दस्ती अववढ़ वसूली कर रहे हैं, जिसकी न तो जिला प्रशासन और न ही ग्राम पंचायत ने कोई खबर ली और न ही अवैध वसूली को रोका l जबकि विभाग को इस सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट लिखवानी चाहिए थी ताकि दबंगो के खिलाफ कार्यवाई कि जा सकें, लेकिन किसी ने ऐसा करने कि हिम्मत नहीं की, उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व किसान नेता दाताराम चौहान ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस अवैध वसूली को बंद कराए जाने कि मांग कि थी, परन्तु जो अवैध वसूली रोकने की मांग कर रहा था वही यहां वसूली में लिप्त पाया गया जिसकी दूसरे गुट ने शिकायत कर पटरी पर लगने वाली पीठ को बाब्ड करा दिया लेकिन अभी सामने लग रही पीठ पर क्या कार्यवाई की जाति है उसे देखना होगा l




