एक सप्ताह शांति के बाद आज नहर पटरी से हटाया अतिक्रमण
सिचाई विभाग की छोटी नहर पटरी पर वर्षो से झुग्गीझोपड़ी डाल कर रहने वाली खानाबदोषों की झोपड़ियो पर आज विभाग का पीला पंजा चल ही गया, विभाग की टीम एक सप्ताह पूर्व12 दिसम्बर को भी यहां से अतिक्रमण हटाने आई थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा था l उस समय पुलिस की मोज़ूदगी में विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अपना सामान दो दिन में हाटाने को कहा था लेकिन एक सप्ताह तक टीम के न आने से लोगो ने थोड़ी राहत की साँस ली थी, लगने लगा था कि हर बार की तरह शायद इस बार भी टीम कोई कार्यवाही नहीं करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उत्तरप्रदेश सिचाई विभाग के बड़े अधिकारी पुलिस बल के साथ आज सुबह ही छोटी नहर पटरी से झुग्गी झोपड़ियो, ठेली, अस्थाई दुकानों को हटाने के लिये पहुंच गई जिसे देख कर लोगो में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते विभाग की जे सी बी ने सभी अस्थाई दुकानों, झुग्गी झोपड़ियो को तहस नहस कर दिया l
गत कार्यवाही के समय विभाग का विरोध करने वाले नेता व ग्रामीण कहीं नज़र नहीं आए, सबसे बड़ी कार्यवाही ग्राम प्रधान नीरज चौहान के रिश्तेदार मनोज चौहान के टिन शेड के खोखे पर हुए जिसे किसी ने भी नहीं हटाया था आज लोगो के विरोध के बाद विभाग को यह खोखा भी हटाना पड़ा l उसके बाद विभाग की जेसीबी पृथ्वीराज चौहान तिराहे से रघुनाथ मॉल तक नहर पटरी पर बनी अस्थाई दुकानो को हटाने में जुट गई l
यहां अतिक्रमण हटाने के बाद विभाग की टीम पुलिस चौकी के पास काली मंदिर तिराहे के बीच हाल ही में टिन शेड डाल कर बनाई दुकानों को ध्वस्थ करने पहुंची लेकिन बिना किसी विरोध के यहाँ की दुकानों को भी विभाग ने हटा दिया l
इस कार्यवाही से एक ओर जनता विभागीय कार्यवाही से खुश थी तो दूसरी ओर काली मंदिर से धनोरी रोड पर बनी दुकानों को न हटाने से नाराज दिखी, जनता का कहना है कि जब बेघर लोगो को भरी सर्दियों में उज़ाड दिया है तो जो लोग वर्षो से विभाग की नाक के नीचे टिनशेड डाल कर व्यापार कर रहे हैं उन्हें कब हटाया जाएगा?लोग कह रहे हैं कि यह सब दिखावा हैं उन्हें नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि विभाग को उन दुकानदारों से हर माह भारी मात्र में रकम रिश्वत के तौर पर मिल रही है l
आज अतिक्रमण हटाने आई टीम में एस डी एम जितेंद्र कुमार, सी डी ओ भारत भूषण, डी आर ओ मुनेश सैनी, अमीम मनोज कुमार, दिवेश कुमार, जिलेदार मनीष, जे. इ. अश्वनी एवं अतुल कुमार मौज़ूद रहे l




