Uncategorized

खंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक शुक्ला रुड़की की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजन के संबंध में बैठक आहूत की गई

आज 19.12.2025 को खंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक शुक्ला रुड़की की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजन के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री अनिल कोहली के द्वारा खेल महाकुंभ आयोजन के संबंध में समस्त प्रभारी एवं व्यायाम शिक्षकों को खेल महाकुंभ की जानकारी दी गई जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 300. 200 .150 रुपए की धनराशि प्रतियोगिता स्थल पर ही विजेता प्रतिभागियों को आवंटित की जाएगी साथ ही जिन बच्चों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा उन्हें बच्चों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त न्याय पंचायत प्रभारी को निर्देशित किया गया कि खेल महाकुंभ में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी बैठक में निम्न प्रकार व्यायाम शिक्षक प्रधानाचार्य बी .आर. सी उपस्थिति रहे 1 खेल समन्वयक माध्यमिक श्री मंजीत राणा जी खेल समन्वय बेसिक अजय पुंडीर एवं अमीर आलम जी नरेंद्र शर्मा व्यायाम शिक्षक ताशीपुर आर. एल .बडोनी व्यायाम शिक्षक बेल्डा कमलेश पवार प्रधानाचार्य गुलाब शाह पीर सुबोध कुमार प्रधानाचार्य बेल्डी एवं समस्त सी.आर.सी संकुल समन्वयक विकासखंड रुड़की उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रुड़की श्री अनिल कोहली के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *