Uncategorized

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन मे,कामरेड इंद्रसिंह रावत बने ऑर्गनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी


ऑल इंडिया पंजाब नेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन मे,
कामरेड इंद्रसिंह रावत बने ऑर्गनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी l
कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया पंजाब नेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण चुनाव में टीम दिलीप साहा ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं कामरेड दिलीप साहा पुनः सर्वसम्मति से जनरल सेक्रेटरी चुने गए। उत्तराखंड के लिए यह चुनाव और भी खास रहा, क्योंकि राज्य से कामरेड इंद्रसिंह रावत भारी बहुमत से ऑर्गनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
कामरेड रावत की जीत की खबर मिलते ही पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स संगठन, उत्तराखंड इकाई में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके उत्तराखंड आगमन पर सभी अधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।
देहरादून इकाई के अध्यक्ष नैनसिंह राणा ने बताया कि कामरेड रावत का सरल स्वभाव, संगठन और बैंक के प्रति समर्पण, तथा पूरी टीम की एकजुटता इस जीत का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि यह जीत उत्तराखंड के सभी अधिकारियों के विश्वास की जीत है।
वहीं, कामरेड इंद्रसिंह रावत ने अपने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन हमेशा एकता, सहयोग और सदस्यों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी सभी सदस्यों को साथ लेकर बैंक और अधिकारियों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *