एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया खानपुर शनिवार 22नवंबर 2025 को 84 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की, कर्नल अमन कुमार के निर्देशानुसार भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में एनसीसी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, एनसीसी दिवस के इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा की एनसीसी कैडेट में चरित्र निर्माण भाईचारा अनुशासन नेतृत्व धर्मनिरपेक्ष व साहस की भावना विकसित करना है,और निस्वार्थ सेवा की भावना का विकास करना ही एनसीसी का उद्देश्य है, इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, एनसीसी दिवस के उपलक्ष में एनसीसी क्रेडिट द्वारा विद्यालय के आसपास साफ सफाई अभियान भी चलाया गया, एनसीसी कैडेट द्वारा कूड़ा करकट व पॉलिथीन इकठ्ठा कर नष्ट किया गया, एनसीसी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे, जिसमें मा विमलेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार,जितेंद्र शर्मा, विकास कुमार,कुलबीर सिंह, अशोक कुमार,वीरेंद्र गोयल, मा नीरज कुमार लोकेश कुमार,राजीव कुमार,अंकित कुमार, आलोक भूषण आदि शामिल रहे, NCC दिवस पर एनसीसी कैडेटो मे खुशी, नेहा, वंशिका, आर्यन, आकाश, सानू आदि एनसीसी कैडेटो ने भाग लिया।




