Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महत्वपूर्ण बैठक कोटा में संपन्न


नागल/सहारनपुर

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महत्वपूर्ण बैठक कोटा में संपन्न

💥 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

💥संगठन को बढ़ाने के लिए जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

💥बैठक में गूंजा बजाज मिल पर बकाया भुगतान का मुद्दा

💥भाकियू महाशक्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने गन्ने में ₹30 की बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी

💥गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर रविंद्र त्यागी सख्त

💥संगठन द्वारा मिल को 12 अक्टूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करने की चेतावनी

💥आगामी एक सप्ताह में पूरा बकाया भुगतान नहीं हुआ तो मिल पर होगा बड़ा आंदोलन

💥 डॉक्टर धीरज त्यागी को देवबंद तहसील अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया

नागल: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक कोटा में प्रदेश प्रभारी प्रतिनिधि डॉक्टर सर्वेश शर्मा के क्लीनिक पर संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव राज सिंह त्यागी द्वारा की गई। बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर रहा।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने पर ₹30 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी द्वारा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ₹30 किसानों के लिए बड़ी राहत हो सकती है लेकिन गन्ने की फसल तैयार करने को लेकर जो खर्च किसान का आता है उसके मुताबिक ₹30 बहुत कम है इसलिए भाकियू महाशक्ति संगठन के मुताबिक गन्ने का मूल्य कम से कम 4:30 कुंतल होना चाहिए।बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के युवा जिला अध्यक्ष शंकर त्यागी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में किसानों का बकाया भुगतान नहीं होगा तो बजाज मिल को महाशक्ति संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन झेलने पड़ेगा।
रविंद्र त्यागी ने कहां की गंगनोली मिल पर पिछले सत्र का 72 हजार करोड रुपए बकाया है लेकिन अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं,इस साल का सत्र शुरू हो चुका है लेकिन पिछले सत्र का पेमेंट करने को लेकर मिल अभी मोन है।

सभी अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारियां
⭕ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी द्वारा सभी जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने स्तर से संगठन का विस्तार करने की दी जिम्मेदारी।

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की मांग
⭕ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के युवा जिला अध्यक्ष शंकर त्यागी ने कहा कि आगामी एक सप्ताह तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो 12 नवंबर को महाशक्ति संगठन द्वारा मिल पर बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

महाशक्ति संगठन की गन्ना मिल को चेतावनी
⭕ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव राज सिंह त्यागी ने मिल को चेताते हुए कहा कि अगर आगामी एक सप्ताह में किसानों का बकाया भुगतान पूर्ण से नहीं कराया तो मिल को संगठन द्वारा किए गए बड़े धरने और प्रदर्शन को झेलने होंगे।

मीटिंग में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी संगठन पदाधिकारीयो समेत कार्यकर्ताओं से चलता है इसलिए सभी पदाधिकारी संगठन को लेकर जागरूक रहे, जो मीटिंग पदाधिकारी द्वारा रखी जाए उसमें सभी को उपस्थित होना अनिवार्य है।बैठक के दौरान महाशक्ति के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा कुछ नए पदों की नियुक्ति की गई जिसमें डॉक्टर धीरज त्यागी को देवबंद तहसील अध्यक्ष के पद से नवाजा गया और बबली शर्मा को जिला सचिव का पदभार सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन का धन्यवाद दिया। बैठक में उपस्थित रहे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी, प्रतिनिधि सर्वे शर्मा, महासचिव राज सिंह त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष शंकर त्यागी, जिला अध्यक्ष इंतखाब प्रधान ,तहसील अध्यक्ष डॉक्टर धीरज त्यागी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सौरभ त्यागी, राव जागीर, राव मुकर्रम, अमजद जोझा, रविंद्र सिंह सैनी, मोहित त्यागी, आकाश त्यागी, दीपक त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, हाजी मीर आलम, मरगूब, विशन, सचिन कुमार, कंटू, तरुण त्यागी, बिलाल, सौरभ त्यागी, शकील अहमद, उस्मान चौहान, सत्येंद्र कुमार त्यागी, रविंद्र कुमार सैनी, बबली, सविता, प्रिया त्यागी, संध्या त्यागी, मीना, सुनीता, सुरेंद्र कुमार, भोपाल त्यागी, प्रदीप त्यागी, रविंद्र त्यागी, अरविंद त्यागी, राजकुमार त्यागी जिला वरिष्ठ प्रभारी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *