lविकसित भारत 2047 में युवा विषय पर जगदीश चंद्र पांडेय ने पाया प्रथम स्थान
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने विकसित भारत,युवा कनेक्ट कार्यक्रम मे आयोजित भाषण प्रतियोगिता विकसित भारत 2047 में युवा पर जगदीश चंद्र पांडेय ने प्रथम आशीष ने द्वितीय तथा आयुष रतूड़ी ओर अमन दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मीनाक्षी सिंह रावत द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर बधाइयां प्रदान की कार्यक्रम में प्रो अरविंद नारायण मिश्र एवं डॉ सुमन प्रसाद भट्ट ने विजेताओं को आगे भी आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का निर्देश दिया।




