Uncategorized

वाहन चोरी का खुलासा करते हुये शातिर वाहन चोर को चोरी की 4 मोटर साईकिल सहित धर दबोचा

वाहन चोरी का खुलासा करते हुये शातिर वाहन चोर को चोरी की 4 मोटर साईकिल सहित धर दबोचा

कोतवाली रानीपुर पर बीते कल वादी राहुल पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोततवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी कि गत 26 मई को उनकी मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 UK 08 AY 9571 को सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली है, तथा 02 जून को वादी आकाश पुत्र दनराम निवासी महादेव पुरम फेस 2 थाना सिडकुल हरिद्वार तथा वादी कामरान पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला कोटरवान थाना ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 20 व 24 मई को मो0सा0 स्पलेण्डर क्रमश- नं0 UK08AS-5326 व UK07BU4450 को स्वर्ण जयन्ती पार्क के गेट से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली है उक्त सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर तत्काल धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा उक्त घटना की सुरागरसी, पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये बीती रात्रि को ही चैकिंग के दौरान औधोगिक क्षेत्र चौराहा से 01आरोपी विकास कुमार पुत्र विजयपाल, निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0, हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से व निशादेही पर चोरी की गयी 04 मोटर साईकिले बरामदगी की गयी, जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा पंतजली थाना बहादराबाद क्षेत्र से भी एक मो0सा0 बरामद चोरी की गयी उक्त के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद से पता किया गया तो मु0अ0सं0-139/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि की गई आरोपी के विरुद्व पूर्व में वाहन चोरी के 21 अभियोग पंजीकृत है । *नाम पता आरोपी-*1- विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 25 वर्ष*बरामदगी-* 1-एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 UK 08 AY 9571 2- एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 UK08AS-5326 3- एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 UK07BU4450 4- एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर नं0 BR04Z8957*पुलिस टीम-*1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, थाना रानीपुर3- कां0 967 विवेक गुसांई , कोतवाली रानीपुर4- कानि0 02 वीर सिंह, कोतवाली रानीपुर5- कानि0 1021 मंजीत राणा कोतवाली रानीपुर 6- कानि0 409 प्रेम सिंह कोतवाली रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *