भगवानपुर विधानसभा के ग्राम सिकरौढा की प्रधान नीलम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
भगवानपुर। ग्राम सिकरौढा की ग्राम प्रधान नीलम ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। नीलम ने सभी लोगों से आग्रह किया कि दीपावली को प्रेम, सद्भाव और स्वच्छता के साथ मनाएं तथा पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
प्रधान नीलम ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।




