प्रोजेक्टर पर रामलीला देखने को उमड़ रहा जन सैलाब l
बहादराबाद
राष्ट्रीय सनातनी संगठन व शिव सेवा जन कल्याण समिति द्वारा साईं धाम कॉलोनी सलेमपुर में रामायण के पाठ में प्रोजेक्टर पर राम वनवास दिखाया गया। कैसे एक पुत्र अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए राज्याभिषेक की तैयारी छोड़ कर वन को निकल जाता है और उसके साथ पतिव्रत धर्म निभाने के लिए एक राजा की पुत्री ओर चक्रवर्ती राजा की पुत्रवधु साथ चलती है । रामायण में आज भाई के प्रति भाई का सच्चा प्यार के रूप में लक्ष्मण का किरदार सराहनीय रहा जो अपने बड़े भाई की सेवा में कैसे राज पाठ छोड़ कर वन जाने को साथ हो लिया और वंदनीय संवाद लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला जिसको लक्ष्मण ने साथ में वन भी नहीं जाने दिया और पति वियोग में आंसू भी न बह सके ऐसा वचन भी ले लिया ओर उर्मिला ने हंसते हंसते वचन का पालन भी किया ये सीख है उन नारियों को जो पति पर आए थोड़े से संकट में पति को छोड़ कर चल देती है ये सीख है उन भाइयों को जो बोलते मेरा भाई मेरा कुछ नहीं ये सीख है उन पत्नियों को जो बिना वजह के घर बार सर पर उठा लेती है और भाई भाई के बीच दीवार बन जाती है, कैसे एक अयोग्य व्यक्ति की सलाह मानकर कैसे देश ओर कुल का नाश हो जाता है जैसे केकई ने मंथरा की सलाह पर कैसे अपने राज्य और कुल का सुख चैन छीन लिया, इसलिए अयोग्य व्यक्ति की सलाह न मानने की सीख हमें रामायण देती है और इसलिए रामायण का पाठ देखना और श्रवण करना आज के युवाओं के लिए अति आवश्यक हो गया है ।
इस मौके कार्यक्रम के व्यवस्थापक पंकज सैनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातनी संगठन) , आचार्य प्राणनाथ ( संस्थापक राष्ट्रीय सनातनी संगठन ), प्रदीप शर्मा, दीपक भारद्वाज, गौरव श्रीवास्तव, कुलवीर चौधरी, गौरव शर्मा अध्यापक सतेंद्र जी प्रियांश सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में पुरुष,महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे ।




