Uncategorized

जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के चित्रकला विभाग में दिनांक 24/09/2025 में प्राचार्य प्रो. सीमा जैन जी की अध्यक्षता में एम.ए. चित्रकला की छात्राओं के लिए पोट्रेट डेमोंसट्रेशन का आयोजन किया गया

जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के चित्रकला विभाग में दिनांक 24/09/2025 में प्राचार्य प्रो. सीमा जैन जी की अध्यक्षता में एम.ए. चित्रकला की छात्राओं के लिए पोट्रेट डेमोंसट्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री आकाश कुमार ने तैल माध्यम में लाइव पोर्ट्रेट का डेमोंसट्रेशन दिया तथा पोट्रेट से संबंधित बारीकियों को विस्तार से समझाया। सभी छात्राओं ने पोर्ट्रेट से संबंधित प्रश्न पूछे। प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने पोर्ट्रेट को करियर के रूप में शुरू करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के लिए चित्रकला विभाग की सराहना की। चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो.वंदना वर्मा ने रिसोर्स पर्सन को छात्राओं से परिचित कराया तथा डेमोंसट्रेशन के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।चित्रकला विभाग की ओर से कु. निधि सिंहवाल व शुभम वर्मा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *