हरिद्वार पुलिस ने मैन ऑफ द मंथ से 41 कर्मियों को किया सम्मानित।
“हर कामयाबी के पीछे आप सभी का परिश्रम और सहयोग है” — इस संदेश के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने 41 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हर पुलिसकर्मी की सक्रिय भूमिका महत्त्वपूर्ण है।

“पुलिस मैन ऑफ द मंथ” के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में कोतवाली नगर से कांस्टेबल अमित भट्ट, श्यामपुर से कृष्ण कुमार, कनखल से प्रलव चौहान, ज्वालापुर से गणेश तोमर व दिनेश वर्मा, रानीपुर से उपनिरीक्षक विकास रावत, अर्जुन कुमार, कांस्टेबल उदय नेगी व संजय सिंह, बहादराबाद से राकेश कुमार, सिडकुल से हरी सिंह, रुड़की से हेड कांस्टेबल युनुस बेग, गंगनहर से अजय शाह, नवीन कुमार व म.हे.का. बबीता शामिल हैं।

इसी प्रकार कलियर से आबिद अली व प्रकाश मनराल, पथरी से अशोक सिरसवाल, लक्सर से विनोद कुमार, खानपुर से रितु, मंगलौर से बीरपाल, झबरेड़ा से ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, भगवानपुर से प्रमोद सेमवाल, बुग्गावाला से विजेंद्र सिंह, उर्स पिरान कलियर से जयप्रकाश व गोताखोर राधेश्याम, मंगलौर क्षेत्राधिकारी कार्यालय से विजेंद्र सिंह, सीआईयू रुड़की से अश्वनी कुमार, एसआईएस से पूनम प्रजापति व रश्मि, अभिसूचना इकाई से मोहम्मद हनीफ, प्रधानलिपिक राकेश कुमार, दूरसंचार से सूरज कुमार व रामवीर सिंह, सीपीयू से वेद किशोर ग्वाड़ी, फायर सर्विस रुड़की से चालक मोहन नेगी, पुलिस लाइन से गणेश प्रसाद जखमोला, आईआरबी द्वितीय से अंकुर, अभियोजन कार्यालय हरिद्वार से मीना पंत, मीडिया सेल से रितेश तथा एएनटीएफ से सतेन्द्र को भी सम्मानित किया गया।




