Uncategorized

घर लौट रहे पत्रकार पर हमला, गंभीर रूप से घायल

घर लौट रहे पत्रकार पर हमला, गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पत्रकार मित्रपाल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना रेलवे फाटक के पास उस समय हुई, जब वह अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 से 4 हमलावरों ने अचानक पत्रकार पर धावा बोल दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *