Uncategorized

लंढौरा में 20 साल पुरानी पानी की किल्लत हुई ख़त्म चेयरमैन डॉ नसीम ने वादा किया पूरा।

लंढौरा में 20 साल पुरानी पानी की किल्लत हुई ख़त्म चेयरमैन डॉ नसीम ने वादा किया पूरा। कस्बा लंढौरा में काफ़ी समय से बनी पानी की किल्लत अब खत्म हो गई हैं। नलकूप संख्या दो लगाए गए ट्यूबवेल की आज टेस्टिंग की गई जिसमें पानी की सप्लाई सफ़ल रही। कल से पूरे कस्बे में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाएगी। जल संस्थान के जे0ई 0 दीपक भट्ट ने बताया कस्बे में पानी की सप्लाई के लिए तीन नल कूप लगाए गए थे। जिसमें नलकूप संख्या तीन काफ़ी पुराना हो गया था। आय दिन ख़राब पड़ा रहता था। पिछले काफ़ी दिनों से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही थी। एक एक घंटा करके चलाया जा रहा था। मुश्किल से पानी की पूर्ति हो पा रही थी। बहुत ज्यादा रेत आ रहा था। वैसे तो तीनों ही नल कूप पुराने होने के कारण आयदिन खराब होते रहते थे। जिससे कस्बे में पानी सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। नल कूप संख्या एक का आज मोटर बदला गया, कुछ दिन पहले नलकूप संख्या तीन रेत ज़्यादा दे रहा था।उसका भी जाली और कंप्रेशर बदला गया। लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम के प्रस्ताव पर ही जल संस्थान ने लगभग 71लाख रुपए की लागत से नलकूप नंबर दो के परिसर में ही नए ट्यूबवेल का बोर कर लगाया गया था। जो छ: इंच पानी प्रति मिंट में 1800लीटर सप्लाई देगा। जिसकी आज टेस्टिंग की गई। जिसमें पानी की सप्लाई अच्छे से हुई। और कल से सुचारू रूप से की जाएगी। चेयरमैन डॉ नसीम के अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया कस्बे में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत से अब निजात मिल सकेगी। वहीं इस पहली बार कस्बे में जल भराव से लोगों को राहत देने के लिए पानी की निकासी भी कराई गई जिससे चेयरमैन डॉ नसीम के कार्यों की चारो ओर सराहना की जा रही हैं। नलकूप संख्या दो से टेस्टिंग के दौरान मौजूद चेयरमैन डॉ नसीम, हाजी सलीम, सभासद प्रतिनिधि रब्बान, सभासद समीर, गुलज़ार आदि। मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *