अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: देवबंद में ए ए एजुकेशनल सोसाइटी ने किया भव्य आयोजन
देवबंद/सहारनपुर
ए ए एजुकेशनल सोसाइटी, देवबंद के तत्वावधान में शनिवार को मदरसा सईद उल उलूम, ईदगाह रोड, देवबंद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उन्हें केले, बिस्किट, जूस, केक आदि सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में सोसाइटी के महासचिव उमर फारूक, मैनेजमेंट डायरेक्टर डॉ. उस्मान मसूद, रमजी, रोहित शर्मा, इब्राहिम, अकील, और मनाल उस्मानी उपस्थित रहे। मदरसे के मोहतमिम मास्टर जावेद अख्तर साहब ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सोसाइटी के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल योग के शारीरिक और मानसिक लाभों को उजागर करने में सफल रहा, बल्कि बच्चों में उत्साह और समुदाय में एकता का संदेश भी दे गया। ए ए एजुकेशनल सोसाइटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।




